भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर ने की सगाई, सामने आई तस्वीरें और वीडियो

Summary :

भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी अपने जीवन की दूसरी पारी शुरु करने जा रहे हैं। मुश्ताक अली ट्रॉफी के चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मनीष पांडे

भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी अपने जीवन की दूसरी पारी शुरु करने जा रहे हैं। मुश्ताक अली ट्रॉफी के चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर मनीष पांडे और सिद्धार्थ लाड़ ने इसी महीने शादी क बंधन में बंधे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी लिमिटेड ओवर सीरीज में खेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज दीपक चाहर के छोटे भाई राहुल चाहर का नाम इस सूची में दर्ज हो गया है। 
20 साल के राहुल चाहर ने गर्लफ्रेंड इशानी से सगाई कर ली है। दीपक चाहर ने राहुल के सगाई प्रोग्राम की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। उनके सभी परिवार वाले इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस सगाई कार्यक्रम की तस्वीरों को दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम परप शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा है, वाे उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं। जिन्हें अपनी पारी की शुरुआत करते में अपने जीवन का प्यार मिला। राहुल चाहर भाई में तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। 

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने भी राहुल के सगाई की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कैप्‍शन देते हुए मलाती ने लिखा, एक चाहर तो गया। इतनी कम उम्र में ऐसा करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। साथ ही इशानी का चाहर परिवार में मालती ने उनका स्वागत भी किया। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल चाहर  स्पिनर गेंदबाज हैं और भारतीय टीम में उन्हें भी खेलने का मौका मिल चुका है। भारत की तरफ से एक टी20 मैच राहुल खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी। 
इस मैच में राहुल ने तीन ओवर में 1 विकेट 27 रन देकर लिया था। इस दौरान वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कार्लोस ब्रैथवेट को राहुल ने आउट किया था। वेस्टइंडीज को इस मैच में 7 विकेट से भारत ने करारी हार दी थी। राहुल चाहर को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम में मौका दिया था। 

Desk Team