ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने शुरू किया अपना ट्रेनिंग सेशन, कोच रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीरें

Summary :

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिडेनी टीम इंडिया पहुंच गई है और वहां पर सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सत्र भी शुरु कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 27 नवंबर से वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिडेनी टीम इंडिया पहुंच गई है और वहां पर सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सत्र भी शुरु कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ इस दौरे का आगाज होने जा रहा है। हमेशा से ही क्रिकेट के मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में जंग देखने को मिली है। 
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी कमर इस दौरे के लिए कस ली है और क्रिकेट मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने एक तस्वीर साझा की है। 

खिलाड़ी वापस लौटे मैदान पर 
27 नवंबर से भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरु होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वनडे सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच में तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरु होगी फिर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। कोच रवि शास्‍त्री ने तीन अलग खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन की इस ट्वीट में तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस ट्वीट में रवि शास्‍त्री ने लिखा कि अपने काम पर फिर से लौटकर खुशी हो रही है। 

तस्वीरें शेयर की कोच ने
हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और शिखर धवन संग हेड कोच रवि शास्‍त्री ने तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में कुछ डिस्कशन शास्‍त्री और पांड्या करते दिखाई दे रहे हैं जबकि कुछ टिप्स युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को देते दिख रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में अपने चिर परिचित अंदाज में प्रैक्टिस किट धवन पहने मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। 

Desk Team