पणजी: गोवा खेल प्राधिकरण ने 36वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय कर दी जो अगले साल यहां 4 से 17 नवंबर तक आयोजित होंगे। वर्ष 2011 में राज्य को इन खेलों की मेजबानी सौंपी गयी थी और इस 30 स्पर्धाओं वाली प्रतियोगिताओं की तारीख पर अनिश्चितता बनी हुई थी जो काफी बार स्थगित किये जा चुके हैं।
34वें चरण की मेजबानी झारखंड जबकि 35वें चरण की मेजबानी केरल ने की थी, जिनमें भी काफी बार देरी हुई थी। इससे गोवा की इस प्रतियोगिता को आयोजित करने की योजना प्रभावित हुई। 36वें राष्ट्रीय खेल पहले नवंबर 2016 में आयोजित कराये जाने थे लेकिन गोवा प्रशासकों ने राज्य में चुनावों के चलते इनकी तारीख आगे बढ़ने का आग्रह किया था।


Download Android App
Download iOS App



