देश में कोरोना वायरस का कहर दिन पर दिन लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इस बीच, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को उम्मीद जताई है कि एक बार जब कोविड-19 का वैक्सीन आ जाएगा तो हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने साथ ही कहा है कि क्रिकेट में कोविड-19 के संक्रमण के फैलने को लेकर सलाइवा एक मुद्दा है।
आईसीसी ने कोविड-19 के कारण क्रिकेट की वापसी पर गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा पर बैन लगा दिया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में खिलाड़ी सलाइवा का उपयोग नहीं कर सकते।
गांगुली ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बात करते हुए कहा, एक बार जब कोविड-19 की वैक्सीन आ जाएगा तो जिंदगी पहले की तरह ही हो जाएगी। आपको बस थोड़ा सावधान रहना होगा। सलाइवा एक मुद्दा है और इसलिए आप मास्क पहनते हो। अगले 2, 3, 4 महीने मुश्किल होने वाले हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



