PAKvsAUS: ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज़ ने बनाया सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड

Summary :

क्रिकेट में अक्सर आप सुनते होंगे की इस बल्लेबाज़ ने इस फॉर्मेट में इतने छक्के मारे हैं तो उस बल्लेबाज़ ने उस फॉर्मेट में मारे हैं। लेकिन क्या आप जानते

क्रिकेट में अक्सर आप सुनते होंगे की इस बल्लेबाज़ ने इस फॉर्मेट में इतने छक्के मारे हैं तो उस बल्लेबाज़ ने उस फॉर्मेट में मारे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में किस गेंदबाज़ ने सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं? जी हाँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में जोकि ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन के नाम दर्ज हो गया है।

Cricket: Nathan Lyon – we know what he did last summer. And it wasn't  enough.

नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 250 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। यह शर्मनाक रिकॉर्ड उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में अपने नाम किया। लियोन ने रवालपिंडी टेस्ट में 78 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 236 रन खर्च करते हुए मात्र एक ही विकेट लिया। 

Australia's Nathan Lyon keen to join Hampshire in the future | Cricket News  | Sky Sports

पाकिस्तान की दूसरी पारी के 42वें ओवर के दौरान इमाम उल हक ने लियोन की गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार छक्का लगाया और इसी के साथ यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में 250 छक्के खाने वाला दुनिया का पहला गेंदबाज बन गया। वहीं मैच की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये टेस्ट मैच ड्रा रहा और दोनों ने अगला टेस्ट 12 मार्च से खेलना है। 


Desk Team