इस वजह से शोएब मलिक सानिया मिर्जा की बहन की शादी में नहीं हुए शामिल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दीन से बीते गुरुवार को टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम शादी ने निकाह किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दीन से बीते गुरुवार को टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम शादी ने निकाह किया। दोनों परिवार और करीबी दोस्त ही निकाह में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर असद्दीन और अनम की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। 
हालांकि अनम की निकाह में सानिया मिर्जा के पति शाऐब मलिक शामिल नहीं हुए। बता दें इन तस्वीरों को देखकर लोग भी यही कह रहे हैं कि आखिर शोएब अनम की शादी में क्यों गायब हैं। शोएब के शादी में शामिल ना होने का कारण अब सामने आ चुका है। बता दें कि बीपीएल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शोएब मलिक खेल रहे हैं। इसी कारण से सानिया की बहन अनम के निकाह में शोएब शामिल नहीं हुए। 
अनम ने असद के साथ दूसरी शादी की है। असद से पहले बिजनेसमैन मित्र अकबर रशीद से अनम ने शादी की थी लेकिन यह रिश्ता कुछ समय ही चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया। अनम और असद की डेट की खबरें भी समाने आईं थीं। उसके बाद सानिया ने ही अनम और असद के रिश्ते के बारे में पुष्टि की थी। 


असद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी के बेटे हैं
मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नूरीन के बेटे असद हैं। हालांकि असद के अलावा नूरीन से अजहरुद्दीन का अयजुद्दीन बेटा एक और था जिसकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अजरुद्दीन और नूरीन की शादी साल 1987 में हुई थी। 
क्रिकेटर के रुप में असदुद्दीन ने कुछ ज्यादा नाम नहीं कमाया और अब वह बिजनेस करते हैं। वहीं अनम फैशन डिजाइनर हैं और सानिया ज्यादातर अनम के ही डिजाइन करे हुए कपड़े पहनती हैं। 
यहां देखें अनम और असद के निकाह की तस्वीरें 

1.

2.

3.

4.
5.

6.

7.

8.

View this post on Instagram

#abbasanamhi

A post shared by Asad (@asad_ab18) on

Desk Team