इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के अगले महीने होने वाले थॉमस एंड उबर कप से हटने के बाद अब यह बैडमिंटन टूर्नामेंट अगले साल तक के लिए स्थगित किया जा सकता है। मलेशियाई मीडिया द स्टार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
थॉमस एंड उबर कप का आयोजन अगले महीने डेनमार्क में तीन 11 से अक्टूबर तक होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार किसी शीर्ष स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे, थाईलैंड और हांगकांग की टीमें अपना नाम वापस ले चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की रविवार को हुई वर्चुअल आपातकालीन परिषद की बैठक में इसका फैसला लिया गया और अब बीडब्ल्यूएफ जल्द इसके स्थगित होने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। इंडोनेशिया, थॉमस कप टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। उसने 13 बार टूर्नामेंट अपने नाम किया है। वह इसी के साथ उबर कप की तीसरी सबसे सफल टीम, वह तीन खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है।
खबरों में कहा गया है कि इंडोनेशिया के टूर्नामेंट से हटने के कारण इसे अगले साल टोक्यो ओलंपिक तक के लिए स्थगित किया जा सकता है। वहीं, भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने कोरोना काल में थॉमस एंड उबर के आयोजन पर उठाए हैं। सायना ने रविवार को ट्वीट करके कहा, सात देशों ने महामारी के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है, क्या इस दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन करना सुरक्षित होगा?


Download Android App
Download iOS App



