इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सीजन के बाकि बचे हुए 31 मैच अगले महीने 19 सितंबर से दुबई में खेले जायेंगे। वहीं मैच शुरू होने में अब कुछ ही सप्ताह का समय बाकी रह गया है। इससे पहले फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। दरअसल कोरोना महामारी के तेजी से फैलने के बाद कई खिलड़ियों ने आईपीएल 2021 से किनारा कर लिया। अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने यूएई में खेले जाने वाले आइपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा।

केकेआर ने आईपीएल के 14वें संस्करण के बाकी बचे मैचों के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाद टिम साउदी का चयन किया है। साउदी को पैट कमिंस की जगह चुना गया है। खास बात टिम साउदी में गेंदबाजी के अलावा बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स लगाने का भी हुनर है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टिम साउदी को केकेआर ने कमिंस की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। दरअसल साउदी को आईपीएल 2021 के लिए नीलामी में कोई भी खरीदार नहीं मिला था। जबकि ये कीवी खिलाड़ी साल 2019 में आरसीबी का हिस्सा था लेकिन गेंद से उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

बता दें, कोलकाता ने पैट कमिंस को रिकॉर्ड 15.50 करोड़ रुपये में खर्च करके टीम से जोड़ा था। इस दौरान वे आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पेसर पेट कमिंस ने निजी कारणों के चलते आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे फेज में नहीं खेलने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है, लगातार खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल 2021 को बीच में ही रद्द कर दिया गया और बाद भारत में कोविड-19 के हालत को देखते हुए टूर्नामेंट को दुबई में शिफ्ट कर दिया गया। अब आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। फ़िलहाल केकेआर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। पहले फेज में केकेआर का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वहीं यूएई में दूसरे चरण के लिए केकेआर का 20 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुकाबला होगा।


Download Android App
Download iOS App



