बड़ी जीत हासिल करना चाहेगा पाक

Summary :

पाकिस्तानी टीम आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में आत्ममुग्धता से बचकर अपनी शानदार लय को जारी रखने कर उम्मीद करेगी।

लीड्स : पाकिस्तानी टीम आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले में आत्ममुग्धता से बचकर अपनी शानदार लय को जारी रखने कर उम्मीद करेगी। तीन हार और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद पाकिस्तानी टीम पर लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पर जीत के साथ शानदार वापसी की और अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। 
मेजबान इंग्लैंड की दो हार से 1992 की विजेता टीम की सेमीफाइनल की संभावनायें मजबूत हो गयीं। पाकिस्तान के लिये न्यूजीलैंड पर छह विकेट की जीत काफी सकारात्मक रही जिसमें बाबर आजम का शतक और शाहीन अफरीदी का पांच विकेट झटकना अहम रहे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराने के बाद अब चिंता की बात यह है कि खिलाड़ी आत्ममुग्धता का शिकार हो सकते हैं लेकिन पाकिस्तान ऐसा बिलकुल नहीं होने देना चाहेगा।

Desk Team