टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है। हाई जंप में निषाष कुमार ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। भारत के लिए ये दूसरा मेडल है। इससे पहले टेबल टेनिस में भाविना और दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी चीन की झोउ के बीच गोल्ड मेडल मैच हुआ, जिसे झोउ ने 3-0 से अपने नाम किया, इसके साथ ही भाविना ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली भाविना पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
आपको बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी। इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।
तो वहीं, इससे पहले भाविनाबेन 34 साल की हैं और इन्होंने शनिवार को क्लास 4 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को 3-2 से हराया था। भाविना ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर भारतीय खेमे में भी सभी को चौंका दिया था।


Download Android App
Download iOS App



