कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में सोमवार को जन्माष्टमी के दौरान पहली बार शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस निर्णय के अलावा रायपुर जिला प्रशासन द्वारा त्योहार के लिए 22 दिशा-निर्देशों का एक अलग सेट जारी किया गया है, जिसमें ‘दही हांडी लूट’ अनुष्ठान और प्रसाद के वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पूजा स्थलों में, लोगों को छह मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी और उत्सव के आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाये जिनमें किसी बीमारी के कोई लक्षण नहीं हो।
उन्होंने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि उत्सव स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनना तथा हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।


Download Android App
Download iOS App



