एम्सटर्डम : चैम्पियंस लीग में इंग्लैंड के क्लब टॉटेनहैम हॉटस्पर ने नीदरलैंड के क्लब अजाक्स को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉटेनहैम की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। उसने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में अजाक्स को 3-2 से हराया। पहला लेग वह 0-1 से हार गया था। इस तरह एग्रीगेट स्कोर 3-3 हो गया, लेकिन अवे गोल के आधार टॉटेनहैम फाइनल में पहुंच गया। अजाक्स ने टॉटेनहैम के घरेलू मैदान पर एक गोल किया था, लेकिन टॉटेनहैम ने उसके होमग्राउंड पर तीन गोल किए।
टॉटेनहैम की टीम फाइनल में इंग्लैंड के ही क्लब लीवरपूल से 1 जून को खेलेगी। यूरोप के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार इंग्लैंड के दो क्लब आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2008 में चैम्पियंस लीग के खिताबी मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी की टीम आमने-सामने थी। उससे पहले 1972 में टॉटेनहैम और वोल्व के बीच यूएफा कप का फाइनल हुआ था, लेकिन वह चैम्पियंस लीग नहीं था।
लुकास मौरा की हैट्रिक 204 सेकंड में दो गोल किए
टॉटेनहैम के लिए लुकास मौरा इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने अपने 50वें चैम्पियंस लीग मैच में तीन गोल किए। लुकास ने पहला गोल 55वें, दूसरे 59वें और तीसरा 90+6वें मिनट में किया। उन्होंने शुरुआती दो गोल 204 सेकंड में किए। इससे पहले अजाक्स के लिए पहला गोल कप्तान मैथिस डी लिट ने 5वें मिनट में किया।
हैट्रिक करने वाले 5वें फुटबॉलर
लुकास मौरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले पांचवें फुटबॉलर बने। इससे पहले इटली के डेल पिएरो, क्रोएशिया के इविका ओलिच, पोलैंड के रॉबर्ट लेवेंदोस्की और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसा कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



