भारत के 200वें T20 मैच में दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखिए किसने किया सबसे ज्यादा इम्प्रेस

Summary :

जहाँ टीम के अनुभवी खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप रहे तो दो युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और तेज़ गेंबदाज़ मुकेश कुमार ने अपना टी20 डेब्यू किया और पहले ही मैच में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी।

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच टीम मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात खेला गया। जहाँ भारतीय टीम को 4 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। जहाँ टीम के अनुभवी खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप रहे तो दो युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और तेज़ गेंबदाज़ मुकेश कुमार ने अपना टी20 डेब्यू किया और पहले ही मैच में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी।
तिलक वर्मा ने खेली सबसे तेज़ पारी 
150 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम बेशक चार रन से हार गयी लेकिन, युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा, जो मैच में दो विकेट गिर जानने के बाद चार नंबर खेलने आए और दूसरी ही गेंद पर सिक्स के साथ अपना खता खोला। तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और भारत की तरफ से हाईएस्ट स्कोरर रहे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने केवल 22 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके की मदद से 177 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। इस दौरान तिलक ने दो मिड विकेट पर सिक्स लगाए जबकि एक कवर्स की दिशा में शानदार शॉट मार के गेंद को छह रन के लिए भेजा। जब तक तिलक वर्मा क्रीज़ पर थे ऐसा लग रहा था भारतीय टीम इस मैच को आसानी से जीत जाएगी लेकिन वो 39 रन बनाकर 11वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हो गए। 


डेब्यू में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट 
बता दें भारत के लिए टी20 में डेब्यू करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। तिलक का इस मैच में 177. 27 का स्ट्राइक रेट था। वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए करते हुए 175 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए थे। इतना ही नहीं तिलक ने फील्डिंग करते हुए दो बेहतरीन कैच भी पकड़े। सबसे पहले उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर जॉनसन चार्ल्स का शानदार भागते हुए कैच पकड़ा। इसके  बाद ख़तनारक दिख रहे निकोलस पूरन का 41 रन के स्कोर पर कैच पकड़ा।  

मुकेश ने तीनों  फॉर्मेट में किया डेब्यू 
अब बात कर लेते हैं तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार की, जिन्होंने वेस्ट इंडीज टूर पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। पहले उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया फिर वनडे में और अब टी20 में भी उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर ली है। मुकेश कुमार भारत के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टूर पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया है। मुकेश से पहले यह कारनामा एक और तेज़ गेंदबाज़ ने ही किया था। 2020- 21 ऑस्ट्रेलिया टूर पर तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे। वहीं मुकेश कुमार टेस्ट और वनडे में अच्छा करने के बाद टी20 में भी अपनी छाप छोड़ी। 


डेथ ओवर में दिखाया दम 
हालाँकि अपने करियर के पहले ओवर में उन्होने 9 रन दिए जिसमें ब्रैंडन किंग ने दो चौके लगाए। लेकिन इसके बाद डेथ ओवर में गेंदबाज़ करते हुए मुकेश कुमार ने दिखाया कि उनमें तीनों फॉर्मेट खेलनी की काबिलियत है। मुकेश ने 18वां ओवर डाला जिसमें केवल 6 रन दिए और सामने बल्लेबाज़ थे शिम्रोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जो बड़ी-बड़ी हिट मरने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन मुकेश ने बिलकुल सटीक यॉर्कर डाल के एक भी बॉउंड्री नहीं जाने दी। इसके बाद 20वां ओवर डालते हुए 9 रन दिए जिसमें एक भी बॉउंड्री नहीं आई और वेस्ट इंडीज का स्कोर 20 ओवर में 149 तक पहुंचा। मुकेश ने तीन ओवर डाले जिसमें 24 रन दिए और विकेट नहीं मिला। तिलक और मुकेश ने तो बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन पूरी भारतीय टीम नहीं कर पाई जिसके चलते उन्हें इस पहले मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब देखाना होगा बचे हुए चार मैच में भारतीय टीम और ये खिलाड़ी क्या कर पाते है। 

Desk Team