भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट को लेकर विवाद हो गया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न स्पिन हो रही पिच को लेकर सोशल मीडिया पर भिड़ गए। वॉन ने सोशल मीडिया पर पहले पोस्ट कर लिखा था कि चेपक का पिच काफी चौंकाने वाला है। यह 5 दिन के टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच नहीं है।
वॉर्न ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘पहले टेस्ट के आखिरी दिन भी पिच पर स्पिनर्स को मदद थी। उस वक्त किसी ने भी कुछ नहीं कहा, जब भारत के जीतने का कोई चांस नहीं था। कम से कम दूसरा टेस्ट पहली गेंद से दोनों टीमों के लिए एक जैसा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में खराब गेंदबाजी की और भारत ने इसका फायदा उठाया। पहली पारी में रोहित शर्मा (161 रन), अजिंक्य रहाणे (67 रन) और ऋषभ पंत (58 रन) ने दिखाया कि कैसे बैंटिंग की जाती है।’
इसके जवाब में शेन वॉर्न ने लिखा, ‘इस टेस्ट से ज्यादा भारत को पहले टेस्ट में टॉस जीतना जरूरी था। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले टेस्ट में दो दिन तक पिच का बर्ताव समझ नहीं आया था। उसके बाद अचानक से पिच टर्न होने लगी। इंग्लिश टीम की गेंदबाजी अच्छी होती, तो दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत को 220 तक ऑलआउट कर देती। बॉल पहले दिन से स्पिन हो या स्विंग, इसमें कोई अंतर नहीं है।’


Download Android App
Download iOS App





