IND VS WI: अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सामने फ्लॉप हुए विराट-रोहित, फैंस ने किया ट्रोल

Summary :

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। वहीं इस मैच को देखने के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम ने भी शिरकत की है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। वहीं इस मैच को देखने के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम ने भी शिरकत की है। जी हां, अहमदाबाद में अंडर-19 टीम का सम्मान किया गया और इसके साथ ही भविष्य के इन स्टार्स को मौजूदा सुपरस्टार्स का मैच देखने का मौका भी मिला। ऐसे में अंडर-19 टीम  भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच देखा।
दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंडर-19 की पूरी टीम मैच का आनंद लेती नजर आई, जिसकी एक खास तस्वीर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। 
मगर, इस बीच  अंडर 19 टीम के स्टार थोड़े निराश जरूर होंगे क्योंकि उनके आइडल कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही फ्लॉप रहे। दूसरे वनडे में जहां रोहित शर्मा 5 रन बनाये तो वहीं विराट कोहली 18 रन बनाकर सिमट गए। जरूरी बात इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मामूली शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया है। रोहित शर्मा को तीसरे ही ओवर में कीमार रोच ने आउट किया जबकि कोहली ने 12वें ओवर में ओडीन स्मिथ को अपना विकेट दिया। यही नहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत भी दूसरे वनडे में 18 रन बनाकर आउट हो गए। 
लोगों ने किया ट्रोल… 
अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम के सामने फेल होने के बाद यूजर सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।  जिस तरह से पंत, रोहित और विराट ने अपना विकेट गंवाया उसे देख फैंस ने उनसे बेहतर अंडर-19 टीम को ही बता दिया। 

अंडर-19 टीम ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 
मालूम हो, वेस्टइंडीज में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। खास बात टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हरा और एक भी विरोधी टीम उसके खिलाफ 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई। भारतीय टीम को निर्णयक मुकाबले में 190 रनों की जरूरत थी ऐसे में यश धुल की कप्तानी में इस टीम ने 14 गेंद पहले 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  

Desk Team