Vaibhav Sooryavanshi In Srilanka: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब देश के बाहर भी देखने को मिल रहा है। श्रीलंका पहुंची इंडिया ए टीम के साथ जब वैभव एयरपोर्ट से बाहर निकले तो वहां मौजूद क्रिकेट फैंस में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की होड़ लग गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस 15 साल के बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव लगातार चर्चा में बने हुए हैं और अब उनकी नजरें श्रीलंका में होने वाली तीन वनडे सीरीज पर टिकी हैं।
Who Is The Captain Of India A Team: तिलक वर्मा के हाथों में कप्तानी

इस टूर्नामेंट में इंडिया ए टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। वहीं उपकप्तान बनाए गए रियान पराग चोट की वजह से टीम के बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
India A First Match: कब खेलेगा इंडिया ए अपना पहला मुकाबला?

इंडिया ए टीम ट्राएंगुलर सीरीज का आगाज 9 जून को मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ करेगी। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेंगी।
इंडिया ए का पूरा कार्यक्रम:
9 जून – भारत ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून – भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
15 जून – भारत ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून – भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
Where To Watch Live Match: कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला मुकाबला 9 जून को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमी इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports 1, Sony Sports 3, Sony Sports 4 पर होगा। वहीं डिजिटल दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल रहेगी।
Vaibhav Sooryavanshi In Srilanka: इंडिया ए टीम की स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल में अपने टेलेंट का लोहा मनवाने के बाद अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि युवा बल्लेबाज श्रीलंका में भी अपने बल्ले से वही धमाका करेंगे, जिसने उन्हें क्रिकेट जगत का नया सितारा बना दिया है।























