IND vs NZ: खुद से ज्यादा इस खिलाड़ी का टीम में चयन होने से खुश हैं वेंकटेश अय्यर

Summary :

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इसके बाद यह खबरें सामने आई उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी।

आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स  की तरफ से खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इसके बाद यह खबरें सामने आई  उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिलेगी। खैर, सभी का ये इंतजार खत्म होते हुए यह साफ हो गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेंकटेश को टीम में चुना गया। वहीं इस खिलाड़ी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, हर्षल पटेल और आवेश खान को भी टीम इंडिया में जगह मिली। बता दें टीम इंडिया में सिलेक्शन की खबर वेंकटेश को आवेश ने दी थी। 
इस दौरान वेंकटेश ने बीसीसीआई टीवी पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, मुझे टीम में चुने जाने की खबर आवेश खान ने दी थी, वह मेरे कमरे में आए और कहा कि हम दोनों टीम में चुन लिए गए हैं।  मैं खुद के सिलेक्शन  से ज्यादा उसके सिलेक्शन को लेकर खुश था। फिर मैंने अपने मां-बाप और बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी। हम दोनों ने काफी समय डोमेस्टिक क्रिकेट में साथ समय बिताया है और करीब पांच साल से रूममेट्स हैं, तो दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं।

अपनी इस बातचीत में आगे उन्होंने कहा, भारतीय टीम में सिर्फ चुने जाने से मेरा सपना पूरा नहीं हुआ है, मेरा सपना है टीम को ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना और बड़ा टूर्नामेंट जिताना। टीम का माहौल काफी अच्छा है। सभी ने टीम में मेरा स्वागत किया और यह दिखाता है कि टीम का कल्चर कैसा है। 
वहीं वेंकटेश ने यह भी बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन अंडरटेकर के वह बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा, मैं अंडरटेकर का बड़ा फैन हूं और उम्मीद करता हूं कि उनकी सिग्नेचर की हुई बेल्ट मुझे गिफ्ट मिलेगी।

Desk Team