साउ पाउलो : चिली ने कोपा अमेरिका-2019 का जीत के साथ आगाज करते हुए ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में जापान को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में चिली के स्टार खिलाड़ी एलिक्सेस सांचेज ने गोल किया। पिछले पांच महीनों में फारवर्ड खिलाड़ी का यह पहला गोल है। इंग्लिश क्लब आर्सेनल से मैनचेस्टर युनाइटेड मे शामिल होने के बाद से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
इस मैच से पहले सांचेज ने अपना आखिरी गोल आर्सेनल के खिलाफ एफए कप में 25 जनवरी को किया था। आमंत्रित टीम के तौर पर खेल रही जापान के खिलाफ चिली की टीम बहुत सहज नजर आई और उसे अटैक करने में कोई खास परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। पहले हाफ के 41वें मिनट में एरिक पुल्गर ने गोल करके चिली को बढ़त दिलाई। दूसरा हाफ भी पूरी तरह से चिली की टीम हावी नजर आई।
54वें मिनट में ईडुआरो वर्गास को मौका मिली और उन्होंने चिली की बढ़त को दोगुना कर दिया। मुकाबले में कभी भी ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि जापान वापसी कर सकती है। 82वें मिनट मे सांचेज ने गेंद को गोल में डाला और एक मिनट बाद वर्गास ने मुकाबले का अपना दूसरा गोल करते हुए चिली की बड़ी जीत सुनिश्चित की।


Download Android App
Download iOS App



