टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी महिला पहलवान विनेश फोगाट हरियाणा के भिवानी स्थित अपने घर पर ही ट्रेनिंग करना जारी रखेंगी क्योंकि उन्होंने एक सितंबर से लखनऊ में शुरू हो रही राष्ट्रीय कुश्ती कैम्प में भाग लेने से मना कर दिया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अगले महीने से राष्ट्रीय कुश्ती कैम्प आयोजित करने को अपनी झंडी दे दी है जबके कई पहलवान इस फैसले के खिलाफ हैं।
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश ने कहा कि उन्होंने महासंघ से अनुरोध किया है कि वे उन्हें अकेले ही ट्रेनिंग करने की अनुमति दे। विनेश ने कहा, हां, मैं कैम्प में भाग लेने नहीं जा रही हूं। मैंने इसके बारे में महासंघ को सूचित कर दिया है और उन्होंने मुझे अब तक (हंसते हुए) को इसकी अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और मैं कोई भी खतरा नहीं लेना चाहती हूं। इसलिए मैंने इस समय कैम्प से हटने का सोचा है।
इस बीच, टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके बजरंग पूनिया और महिला पहलवान पूजा ढांढा ने कैम्प में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। आठ भार वर्गों में कुल 26 पुरुष पहलवान सोनीपत में कैम्प में भाग लेंगे। इनमें पांच फ्रीस्टाइल वर्ग (57, 65, 74, 86, 125 किग्रा) और तीन ग्रीको रोमन (60, 77, 87 किग्रा) शामिल हैं। साथ ही इनके साथ छह स्पोर्ट स्टाफ भी हैं। वहीं, महिला वर्ग में कुल 15 महिला पहलवान शिविर का हिस्सा होंगी। इनमें पांच (50, 53, 57, 62, 68 किग्रा) में और चार स्पोर्ट स्टाफ होंगे, जो कि लखनऊ में कैम्प में रिपोर्ट करेंगी।
पुरुष वर्ग में रवि कुमार, बजरंग कुमार, नरसिंह यादव, दीपक पूनिया, सुमित ज्ञानेंद्र, साजन, सुनील कुमार हैं जबकि महिला वर्ग में निर्मला देवी, विनेश फोगाट, पूजा ढांढा, साक्षी मलिक और दिव्या का कराण हैं। एक सितंबर से शुरू होने वाली कुश्ती कैम्प 30 सितंबर तक चलेगी। पुरुष पहलवानों का कैम्प हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में जबकि महिलाओं का कैम्प लखनऊ में लगाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



