भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कोहली ने इस साल अपना बर्थडे अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथी खिलाडिय़ों के साथ मनाया है। खास बात विराट की बर्थडे पार्टी में पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी शिरकत की।

इस तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे पर पूरी तरह से केके लिपा हुआ है,वहीं साथी खिलाडिय़ों ने तो विराट कोहली के चेहरे पर केक का फेशियल भी किया है।

गौरतलब है,आरसीबी का हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले विराट की एक्टे्रस पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम के सभी प्लेयर्स के साथ बेहद शानदार बथेर्ड मनाया है।

आरसीबी टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कोहली, अनुष्का और धनश्री के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की एक फोटो को शेयर किया है और कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। इस फोटो में चहल के अलावा उनके साथ अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी मंगेतर धनश्री भी मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। शुक्रवार को एलिमिनेटर में उसका मुकाबला तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा।

बता दें, आईपीएल के इस सीजन कोहली का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। विराट कोहली ने 14 मैचों में 460 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 122.01 का रहा है जो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दिल्ली की टीम ने 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। इस कारण बैंगलोर का नेट रनरेट कोलकाता से अच्छा रहा और उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



