दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला ने 31 वर्षीय व्यक्ति पर शादी करने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान ने अनुसार आरोपी ने पीड़िता को इसकी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान वाले आरोपी इजहार उल-हक ने शादी के वादे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में जब उसने उससे शादी करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। महिला ने पुलिस से कहा, “मेरी शादी नवंबर 2016 में दूसरे आदमी से हुई थी। मेरी शादी के दो महीने बाद हक ने मेरे घर आकर मेरे पति को हमारे संबंधों के बारे में सब कुछ बता दिया जिसके बाद मुझे मेरे घर से बाहर निकाल दिया गया।”
महिला ने आगे कहा, “बाद में हक ने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया। 17 अगस्त को उसने मुझे गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल में बुलाया और वहां उसने मुझसे दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।” आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए लोगों को शामिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



