सनराइजर्स के खिलाफ आउट होने के बाद विराट कोहली को तोड़फोड़ करना पड़ा महंगा, अब मैच रेफरी ने लगाई फटकार

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के छठे मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के छठे मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वहीं इस मुकाबले के बीच बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली आपा खो बैठे,तभी तो उन्होंने आउट होने के बाद खाली पड़ी कुर्सी पर अपना जमकर गुस्सा निकाला। लेकिन लगता है कप्तान अपनी ये हरकत खुद पर भारी पड़ गई और उन्हें मैच के बाद रेफरी ने फटकार लगाई है। 
यही नहीं विराट के इस तरह कुर्सी पर गुस्सा निकाले के बाद उन पर एक्शन भी लिया जा सकता है।  आरसीबी ने आईपीएल के छठे मुकाबले में सनराइजर्स का डट कर सामना किया और 6 रन से रोमांचक जीत हासिल भी करी।
 जहां इस जीत के बाद फैंस कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं कप्तान ने अब रेफरी से डांट भी खा ली है। मालूम हो विराट कोहली को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इसी के चलते मैच रेफरी वी नारायण कुट्टी ने विराट कोहली को फटकार लगाई है। 
क्या हुआ था जो विराट तोडफ़ोड़ करने का मजबूर हुए
दरअसल हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने 29 गेंदों में 33 रन जड़े थे। इस दौरान वह जेसन होल्डर की बॉल पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे कि विजय शंकर के हाथों उनकी कैच पकड़ी गई। तो बस फिर क्या था कप्तान 33 रन बनाकर पवेलियन चले बने इस बीच विराट ने गुस्से में अपने बल्ले को कुर्सी पर दे मारा। वैसे कप्तान ने केवल कुर्सी पर ही नहीं,बल्कि बाउंड्री लाइन पर लगे विज्ञापन बोर्ड पर भी अपना बल्ला जोर से मारा। 
ऐसे में विराट कोहली को लेवल एक के क्लॉज 2.2 के उल्लंघन को दोषी पाया गया है,जिसके तहत क्रिकेट उपकरणों मैदान के सामान को नुकसान पहुंचाने या उनका अपमान करने के मामले आते हैं। 
आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस दौरान आरसीबी ने सीमित 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए और जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में डेविड वार्नर की टीम सनराइजर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन  बनाकर सिमट गई। 

Desk Team