Virat Kohli के 49 शतक आए हैं इन देशों के खिलाफ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Virat Kohli के 49 शतक आए हैं इन देशों के खिलाफ

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने कौन-कौन सी टीम के खिलाफ लगाए हैं कितने शतक आइए जानतें है।

Screenshot 76 1

किंग के नाम से पहचाने जाने वाले विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगा चुके हैं और उम्मीद है कि वो 50 शतक भी इसी विश्व कप में पूरा कर लेंगे। वहीं 49 में से जो सबसे ज्यादा शतक उन्होंने किसी देश के खिलाफ लगाया है वो है श्रीलंका। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अब तक कुल 10 शतक लगाए हैं। इसके बाद वेस्टइंडिज के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं। विराट कोहली का 8 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया है। इसका मतलब है कि उन्होंने 27 शतक सिर्फ 3 टिमों के खिलाफ लगाया है। वहीं बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 5-5 शतक लगाया है। बाग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक शतक तो विश्व कप 2023 में ही विनिंग शॉट के तौर पर लगाया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके 6 शतक होते अगर वो विश्व कप के बीते मैच में 95 पर आउट नहीं होते तो। विराट उस मुकाबले में भी जबरदस्त पारी खेली थी।

virat
Virat Kohli

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके नाम 5 शतक है। इसमे से जो पांचवां शतक है, वो उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन के दिन विश्व कप 2023 के 5 नवंबर को लगाया है। इस शतक के साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया है और सचिन तेंदुलकर के शतक की बराबरी कर ली हैं। अफ्रीका के बाद विराट ने सबसे ज्यादा इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 शतक लगाया है और फिर अंत में 1 शतक उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी लगाया है। तो देखा जाए तो सबसे ज्यादा विराट ने श्रीलंका को अपना निशाना बनाया है। विराट ने अपने बर्थडे को और भी स्पेशल बनाया है और अपने क्रिकेट फैंस को जबरदस्त बर्थ-डे गिफ्ट अपनी तरफ से दिया। वहीं भारतीय टीम के लिए वो विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्व कप 2023 में विराट कोहली इस वक्त तक सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अब देखने वाली बात होगी कि वो पहले नंबर पर आ पाते हैं या फिर नहीं।

370257 1

पहले स्थान पर सबसे ज्यादा रन के मामले में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक हैं, जो कि इस विश्व कप में 4 शतक लगा कर रिकॉर्ड बना चुके हैं और हो सकता है कि आने वाले दिनों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दें। वहीं भारतीय टीम ने इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है और विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर सबसे इस विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे बड़ी बात कि मोहम्मद शमी के प्लेइंग-11 में जुड़ने से टीम में एक नई जान सी आ गई हैं। उन्होंने अपने 4 मुकाबले में 2 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं, तो अब देखने वाली बात होगी कि विराट कोहली आगे इस विश्व कप में और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।

क्रिकेट जगत से जुडी खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।