जयशंकर ने वांगचुक से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद भूटान के महामहिम राजा से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। असम की उनकी पहली यात्रा के अनुभव के बारे में सुनकर खुशी हुई। भारत महामहिम के मार्गदर्शन में भूटान के स्थायी परिवर्तन के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।
जयशंकर ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया
इससे पहले वांगचुक के आज दिल्ली आगमन पर जयशंकर ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। भूटान नरेश ने 3 नवंबर को असम आगमन के साथ भारत की अपनी आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। वह रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है।
भूटान नरेश 10 नवंबर तक भारत में रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App




