वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट जीत कर कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम नया क्रीतिमान हासिल कर लिया है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर बड़ी उपलिब्ध दर्ज करा ली है।
भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में 48 टेस्ट मैच खेलते हुए 28 में जीत दर्ज कराई है।
भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट जीताने वाले विराट कोहली सफल कप्तान बन गए हैं। इतना ही नहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ दिया है। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 60 टेस्ट खेलते हुए 27 मैचों में जीत दर्ज कराई थी।
ये हैं भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान –
28 टेस्ट में जीत, विराट कोहली (कुल 48 टेस्ट)
27 टेस्ट में जीत, एमएस धोनी (कुल 60 टेस्ट)
21 टेस्ट में जीत, सौरव गांगुली (कुल 49 टेस्ट)
14 टेस्ट में जीत, मोहम्मद अजहरुद्दीन (कुल 47 टेस्ट)
साल 2014 में भारतीय टीम के विराट कोहली सबसे पहले टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए थे। धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिसके बाद भारतीय टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया था।
भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को भारत ने अपने घर में हराया था। वहीं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में 1-2 और 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। बीते साल ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट में 2-1 से हराया था और 71 साल बाद टेस्ट सीरीज अपने नाम पर की थी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से भारतीय टीम ने जीत ली। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में टी20 और वनडे सीरीज में 3-0 और 2-0 से अपने नाम किया था।