भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पांच महीने के कठिन शेड्यूल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और शुरूआती टेस्ट से आराम लेने के बाद मुंबई में अपने परिवार के साथ एक छोटे से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं।

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने अपने प्रशिक्षण स्थल से एक बिल्ली को पकड़े हुए एक तस्वीर पोस्ट की।
A quick hello from a cool cat at practice 😺 pic.twitter.com/0qeW9biUqo
— Virat Kohli (@imVkohli) November 23, 2021
मंगलवार को कोहली ने टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें बिल्ली उनकी गोद में बैठी हुई थी। कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, प्रैक्टिस से एक कूल बिल्ली की ओर से हैलो। जिसके बाद से उनकी ये पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा, हेलो बिल्ली।

वहीं मैच की बात करें तो कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। अजिंक्य रहाणे 25 नवंबर से शुरू हो रहे पहले मैच में भारत की अगुवाई करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



