विराट कोहली ने की ऐसी तस्वीर शेयर, फैन्स ने पूछा- क्या आपका भी चालान कट गया?

Summary :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि बहुत वायरल हो रही है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि बहुत वायरल हो रही है। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली बन गए हैं। 
इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है। दरअसल विराट कोहली ने इस तस्वीर में शॉट्रर्स पहनी हुई है। विराट की इस तस्वीर पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि विराट का चालान कटा है तभी उनकी ये हालत हो गई है। 
1 सितंबर से भारत में नए ट्रैफिक नियम जारी हो गए हैं जिनके अनुसार जुर्माने की राशि बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चालान को लेकर कई सारे मीम्स बन रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली जबकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली। 
वेस्टइंडीज के इस दौरे पर भारत ने एक भी मैच नहीं हारा। टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 और 2-0 से क्लीनस्वीप किया तो वहीं वनडे सीरीज भारत ने 2-0 से जीती हालांकि वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 
विराट ने इस तस्वीर पर कैप्‍शन लिखा, जब तक हम खुद को अंदर से झांककर देखते हैं, हमें बाहर कुछ देखने की जरूरत नहीं होती। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी गई थीं। भारत का विश्व कप 2019 के बाद पहला दौरा था। भारत अब वापस आकर साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों टी20 सीरीज और टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जो दो टेस्ट मैच खेले वो दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण थे। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरु हो चुकी है और भारत ने सीरीज जीतने के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट टेबल में भारत 120 प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष स्‍थान पर है। 
फैन्स ने किया विराट कोहली को जमकर ट्रोल

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

Desk Team