कोहली-रोहित की टीम से भिड़ी टीम अश्विन-पुजारा, जानिए किस टीम ने की जीत हासिल, देखें वीडियो

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। इस बीच विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले जमकर पसीना बहा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। इस बीच विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले जमकर पसीना बहा रही है।  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली करारी हार के बाद विराट सेना इस सीरीज को अपने नाम जरूर करना चाहएगी, ऐसे में पूरी टीम जी सीरीज की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को काउंटी सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले जाने वाला ये मैच 3 दिन का होगा, जो आज 20 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा। 
बता दें तीन दिवसीय अभ्यास मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान फील्डिंग ड्रिल्स में टीम कोहली-रोहित और टीम अश्विन-पुजारा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कोहली-रोहित की टीम ने अश्विन पुजारा की टीम को पराजित किया। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फील्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर की देख रेख में ये काफी दिलचस्प अभ्यास सत्र हुआ। श्रीधर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं इस तरह की एक्टिविटी से टीम के खिलाड़ियों में खेल-भावना बढ़ती है। इसके अलावा श्रीधर ने बताया कि दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच फील्डिंग ड्रिल्स को लेकर मुकाबला हुआ, जिसमें कोहली-रोहित की टीम ने बाजी मार ली। 
यहां देखें वीडियो….

गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम अब आगे के क्रिकेट पर ध्यान दे रही है। ऐसे में विराट सेना की अपनी पूरी कोशिश इंग्लैंड को उन्हीं की धरती पर हराने की होगी और मेहमान टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी खोई हुई लय को वापस पाने की कोशिश करेगी। 
बता दें,  टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा। दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में 25 अगस्त से खेला जाना है। चौथा टेस्ट केनिंग्टन ओवल मैदान पर 2 सितंबर से शुरू होगा और सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Desk Team