इस खास वजह से लक्ष्मण ने की हार्दिक पांड्या और नटराजन की जमकर तारीफ

Summary :

इन दिनों टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। अब लिमिटेड ओवर की दोनों सीरीज समाप्त हो गई है और बाकी चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जानी बाकी है।

इन दिनों टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। अब लिमिटेड ओवर की दोनों सीरीज समाप्त हो गई है और बाकी चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जानी बाकी है। इस बीच टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड अपने जबरदस्त प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहे। 
दरअसल पांड्या ने तीन-तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल और टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे पहले तो उन्हें टी 20 इंटरनेशल सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया,लेकिन उन्होंने यह अवॉर्ड युवा तेज गेंदबाज टी.नटराजन को दे दिया। ऐसे में पूर्व क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने भी इसके लिए हार्दिक की जमकर तारीफ की है। 
लक्ष्मण ने किया ट्वीट… 
इसको लेकर लक्ष्मण ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि पांड्या का ऐसा बर्ताव बहुत शानदार था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है इसमें कोई शक नहीं है कि नटराजन भविष्य में कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। 
आगे लक्ष्मण ने लिखा, शानदार कारनामा हार्दिक पांड्या का, उनको लीडर की क्वॉलिटी दिखाते हुए देखना अच्छा लगा। नटराजन के लिए बहुत खुश हूं। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि नट्टू आने वाले समय में और बेहतर होने के लिए और आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। गुड लक। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे इंटरनेशनल में नटराजन ने डेब्यू किया, इसके बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सभी मैच भी खेले।

बता दें वैसे तो नटराजन ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। क्योंकि इन्होंने अपनी उन खिलाडिय़ों में जगह बनाई जिन्होंने टी 20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाएं है। खास बात इस दौरान नटराजन ने बुमराह और मोहम्मद शमी में से किसी एक की भी कमी नहीं खलने दी। 
पांड्या ने मैच के बाद अपनी मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी नटराजन के हाथ में थमा दी और कहा वह इसके हकदार हैं। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी विनिंग टी 20 ट्रॉफी सबसे पहले नटराजन को ही थमाई थी। 

Desk Team