वीवीएस लक्ष्मण बोले टी-20 विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करने पर ध्यान देंगे शिखर धवन

Summary :

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया को 13 जुलाई से कोलंबो में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इस सीरीज की शुरुआत पहले वनडे मैच से होगी।

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया को 13 जुलाई से कोलंबो में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलने हैं। इस सीरीज की शुरुआत पहले वनडे मैच से होगी। लिमिटेड ओवर की इस सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम की कमान अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों सौंपी गई है। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है और भुवनेश्वर कुमार टीम के उपकप्तान होंगे। श्रीलंका में लिमिटेड ओवरों में भारतीय टीम की कप्तानी करने से निश्चित रूप से धवन के लिए टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने का रास्ता खुल गया है।
वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि श्रीलंका दौरे पर भारत ए टीम के कप्तान शिखर धवन टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस मौके का इस्तेमाल करेंगे। उनका ध्यान टी-20 विश्व कप टीम में जगह पक्की करने पर होगा।
लक्ष्मण ने कहा ‘ गेम प्लान ’ पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन द्वारा नेतृत्व की भूमिका का इस्तेमाल टी-20 विश्व कप टीम में जगह सुरक्षित करने के बारे में कहा, मुझे लगता है कि उन्हें भारतीय टीम, खासकर सफेद गेंद टीम के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। वह इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ हैं। इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि शिखर इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट होंगे कि उन्हें इस अवसर का उपयोग करना है, विशेष रूप से टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, यहां रोहित शर्मा और लोकेश राहुल भी हैं जो बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने साफ तौर पर कहा है कि वह टी-20 फॉर्मेट में पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, इसलिए शिखर धवन को तेज रन बनाते रहना होगा। 
इस बीच वह श्रीलंका के खिलाफ भारत ए टीम के कप्तान की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। बेशक किसी को भी अपने देश का नेतृत्व करने पर गर्व होगा, लेकिन उनका ध्यान रन बनाने और अपनी जगह को सुरक्षित स्थिति में रखने पर होगा। 

Desk Team