Ashes Series को लेकर ऑस्ट्रेलियाई-इंग्लैंड PM के बीच जंग जारी

Summary :

एशेज सीरीज को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेस्टो के विवादित रन-आउट के बाद से दोनों देश के प्रधानमंत्री भी आमने-सामने हो गए हैं।

एशेज सीरीज को लेकर विवाद थमने  का नाम नहीं ले रहा हैं। दूसरे टेस्ट मैच में जॉनी बेस्टो के विवादित रन-आउट के बाद से दोनों देश के प्रधानमंत्री भी आमने-सामने हो गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बार फिर से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई-इंग्लैंड के प्रधानमंत्री एक-दूसरे के सामने अपनी-अपनी टीम को बेस्ट बता रहे हैं।
दरअसल लिथुआनिया में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने ऋषि सुनक को एक पोस्टर दिखाया, जिस पर एशेज सीरीज की स्कोर लाइन ‘2 -1’ लिखी हुई थी। जवाब में, ऋषि सुनक ने तीसरे टेस्ट में जीत का जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के मार्क वुड और क्रिस वोक्स की एक तस्वीर दिखाई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने की तस्वीर दिखाई। जिसे देखकर इंग्लैंड PM ने जवाब दिया, ‘मुझे खेद है कि मैं अपना सैंडपेपर अपने साथ नहीं लाया।’
आपको बता दें कि सैंडपेपर विवाद के कारण ऑस्ट्रेलिया के तीन क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर बैन लगा था। इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड से 2-1 से आगे हैं। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से जीत मिली थी, जिसमें पैट कमिंस और नॉथन लियोन ने अंतिम इनिंग में 8वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की थी।

वहीं लॉर्डस में खेले गए दूसरे मुकाबले में स्टीव स्मिथ के शानदार शतक से ऑस्ट्रेलिया जीत हासिल किया था। इसी मुकाबले में बेस्ट्रो को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ने स्टंप आउट किया था, जिस पर अभी भी विवाद छिड़ा हुआ हैं। वहीं तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए थे, जिसका असर हमें फील्ड पर देखने को मिला और कमबैक करते हुए टीम को जीत मिली, जिसमें मार्क वुड प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।  

Desk Team