मार्कस हैरिस को चेतेश्वर पुजारा को लेकर कमेंटबाजी करना पड़ा महंगा,अब वसीम जाफर ने किया बुरी तरह ट्रोल

Summary :

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर अक्सर अपने दिलचस्प ट्वीट के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में जाफर ने अपने हालिया ट्वीट से फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर अक्सर अपने दिलचस्प ट्वीट के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में जाफर ने अपने हालिया ट्वीट से फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है। इस बार वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का मजाक बनाया है। दरअसल जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस हैरिस को ट्रोल किया है।
 जाफर ने हैरिस को किया ट्रोल
दरअसल अपने एक में मार्कस हैरिस बोले उस मैच में चेतेश्वर पुजारा ने एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैसा दम दिखाया था। अब मार्कस हैरिस के इसी बयान पर वसीम जाफर ने अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए हैरिस पर हल्ला बोल दिया है। इस दौरान वसीम जाफर करके लिखा, हैरानी है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह बल्लेबाजी क्यों नहीं की। वसीम जाफर का ये ट्वीट फैंस को बहुत पसंद आया अब लोग उनके इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

मार्कस हैरिस क्या बोले ?
ऑस्ट्रेलिया के मार्कस हैरिस ने कहा, गाबा टेस्ट का पांचवां दिन बेहद मजेदार रहा। हम पूरे दिन यही सोच रहे थे कि वो लक्ष्य हासिल करने जाएंगे या नहीं। मेरे हिसाब से ऋषभ पंत ने उस दिन काफी शानदार पारी खेली, लेकिन पुजारा ने जिस तरह विकेट पर साहस दिखाया, वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरह खेले उन्होंने सब कुछ छाती पर झेला। पूरी टीम ने चेतेश्वर पुजारा के इर्द-गिर्द बल्लेबाजी की।
याद दिला दें, गाबा टेस्ट में पुजारा ने 211 गेंदों में 56 रनों की शानदारी पारी खेली थी और उसी मुकाबले को 3 विकेट से अपने नाम करके भारत ने गाबा के मैदान पर 32 साल का रिकॉर्ड तोडा था और इस सीरीज में जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया था। युवा खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर धूल चटाकर टीम इंडिया ने सबको हैरान कर दिया था।

Desk Team