रोहित और कोहली की तकरार को लेकर क्या बोले BCCI अधिकारी?

Summary :

विराट और रोहित के बीच गड़बड़ की खबरे कोई नई बात नहीं है अक्सर दोनों के बीच तकरार की खबर आती रहती है

विराट और रोहित के बीच गड़बड़ की खबरे कोई नई बात नहीं है अक्सर दोनों के बीच तकरार की खबर आती रहती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से तीन दिन पहले रोहित को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से हटना पड़ा और अब विराट ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि विराट वनडे कप्तानी छिनने से काफी नाराज हैं। 

जिसके बाद अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सफाई दी है एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बोर्ड के अधिकारी ने कहा, ”विराट कोहली ने हमें यह बताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। विराट उस समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसलिए सोशल मीडिया की अफवाहों को ज्यादा न पढ़ें, क्योंकि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है।” 

आपको बता दे मीडिया रिपोर्ट्स के भी मुताबिक, विराट ने बोर्ड को यह जानकारी दी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वह उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है, जबकि टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। 


Desk Team