IPL2022: क्या है धोनी की जर्सी नंबर 7 का राज़?

Summary :

खेल की दुनिया में खिलाड़ियों की पहचान उनकी जर्सी के नंबर से होती है। कई खिलाड़ियों का जर्सी नंबर उनके फैंस के लिए काफी यादगार बन जाता है।

खेल की दुनिया में खिलाड़ियों की पहचान उनकी जर्सी के नंबर से होती है। कई खिलाड़ियों का जर्सी नंबर उनके फैंस के लिए काफी यादगार बन जाता है। आमतौर पर खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर किसी खास वजह या अपनी पसंद से चुनते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम और काम की वजह से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उनकी जर्सी नंबर 7 भी काफी फेमस है। 
MS Dhoni reveals reason behind his iconic shirt number: Not superstitious  about No. 7 - Sports News
धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले अपनी इसी जर्सी नंबर 7 को चुनने के पीछे का कारण बताया है और उन्होंने नंबर 7 के बारे में चल रही सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक स्पांसर द्वारा आयोजित एक वर्चुअल बातचीत के दौरान फैंस से बात करते हुए धोनी ने कहा कि 7 एक नंबर है जो उनके दिल के करीब है। धोनी ने कहा कि वह सालों से लोगों को नंबर 7 के महत्व के बारे में बात करते हुए सुन रहे हैं, लेकिन यह एक साधारण कारण था कि उन्होंने यह नंबर चुना।
World Test Championship: With no Dhoni in Test matches, will India use  Jersey No 7? - The Statesman
एमएस धोनी ने कहा, ”बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि 7 मेरे लिए एक लकी नंबर है। लेकिन मैंने एक बहुत ही सरल कारण के लिए ये नंबर चुना। मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था। इसलिए यह 7वें महीने का 7वां दिन है, और ये नंबर चुनने का यही कारण था।”

Desk Team