IPL: जब bully करने वाले खिलाडी ने चहल को 15वीं मंजिल पर लटकाया

Summary :

युजवेंद्र चहल काफी समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे हैं। उन्होंने अपने IPL करियर का लम्बा समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बिताया।

युजवेंद्र चहल काफी समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे हैं। उन्होंने अपने IPL करियर का लम्बा समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बिताया। वो 2014 में RCB से जुड़े थे और इससे पहले वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालाँकि चहल इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। जहाँ उनके स्पिन जोड़ीदार अश्विन है। 
राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अश्विन, चहल और करुण नायर के साथ निजी जीवन को लेकर चर्चा करते दिख रहे हैं। इस चर्चा के दौरान चहल ने एक दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे 2013 आईपीएल में उनकी जान जाते-जाते बची थी। चहल ने इस वीडियो में कहा, ‘मैंने यह स्टोरी कभी सुनाई नहीं है, लेकिन अब लोग इसके बारे में जानेंगे। 

उन्होंने कहा “यह 2013 की बात है, जब मैं मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा था। हमारा एक मैच बैंगलोर में था। मैच के बाद एक गेट-टुगेदर था। तो वहां एक खिलाड़ी था, जो शराब के नशे में था मैं उसका नाम नहीं लूंगा। वह बहुत ज्यादा नशे में था। वह काफी देर से मुझे घूर रहा था, फिर उसने मुझे बुलाया। वह मुझे बाहर ले गया और बालकनी से मुझे टांग दिया। मेरे हाथ उसके गले पर लिपटे हुए थे। अगर मेरी ग्रिप छूट जाती तो मैं 15वीं मंजिल पर था। अचानक वहां मौजूद बहुत से लोग आए, उन्होंने इस पूरी स्थिति को संभाला। मैं बेहोश सा हो गया था, मुझे लोगों ने पानी दिया। उस दिन मुझे समझ में आया कि हमें बाहर जाते हुए कितना जिम्मेदार होना चाहिए। मुझे लगता है कि मैं बाल-बाल बचा था। थोड़ी सी गलती होती और मैं नीचे गिर गया होता।’

Desk Team