पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मार्च 2022 में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे का पूरा शेड्यूल शेयर किया है। ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा पाकिस्तान के लिए काफी अहम है।सुरक्षा कारणों से हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 24 साल के बाद पाकिस्तान में पूर्ण सीरीज (सीमित ओवरों के साथ टेस्ट सीरीज) खेलने पर हामी भर दी है।

24 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर जा रही है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1998 में पाकिस्तान का दौरा किया था।
क्या हैं पूरा शेड्यूल ?
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे इंटरनैशनल और एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेलेगी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 3 से 7 मार्च के बीच कराची में, दूसरा 12 से 16 मार्च रावलपिंडी में और तीसरा 21 से 25 मार्च लाहौर में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे इंटरनैशनल मैच क्रम से 29 मार्च, 31 मार्च, 2 अप्रैल को लाहौर में खेले जाने हैं। इकलौता टी20 इंटरनैशनल मैच 5 अप्रैल को लाहौर में ही खेला जाएगा। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी, जबकि तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होंगे।


Download Android App
Download iOS App



