Umran Malik क्यों नहीं हैं SRH की प्लेइंग -11 में, Aiden Markram के बयान पर Tom Moody हुए हैरान

Summary :

कल आरसीबी के खिलाफ मैच के समय जब हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम से इस बारे में पूछा गया कि उमरान प्लेइंग का हिस्सा क्यों नहीं है इस पर मार्करम ने बड़ा ही अजीबो गरीब बयान दिया है। जिसपर एसआरएच के पूर्व कोच टॉम मूडी ने हैरानी जताई है।

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक जिनका नाम सुनते ही बल्लेबाज़ों के अंदर एक खौफ पैदा हो जाता है वो आज कल आईपीएल में खेलते हुए नहीं नज़र आ रहे है। एक ऐसा गेंदबाज़ जो लगातार 150 की गति से गेंद दाल सकता है अरु वो आपकी टीम में होने के बाद बाहर बेंच पर बैठा हुआ है। यह थोड़ा सोच के अजीब लगता हैं। हालाँकि कल आरसीबी के खिलाफ मैच के समय जब हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम से इस बारे में पूछा गया कि  उमरान प्लेइंग का हिस्सा क्यों नहीं है इस पर मार्करम ने बड़ा ही अजीबो गरीब बयान दिया है। जिसपर एसआरएच के पूर्व कोच टॉम मूडी ने हैरानी जताई है।  
एसआरएच की टीम का इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले 13 मैच में से मार्करम की टीम केवल 4 में जीत हासिल कर पाई है जिसके कारण वो इस सीजन प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है।  इसकी बड़ी वजह रही है टीम के बड़े खिलाड़ियों का ख़राब प्रदर्शन और वहीँ टीम मैनजमेंट में भी कमियां दिखी है। हालांकि जब मार्करम से उमरान मलिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि,”ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता वो प्लेइंग -11 में क्यों नहीं है। उमरान एक एक्स-फैक्टर खिलाड़ी है, जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गेंद करता है। लेकिन मुझे नहीं पता पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। लेकिन उमरान एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।”
मार्करम के इस बयान के बाद हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम ने कहा,”मुझे लगता है कि इसका मतलब यही है कि सलेक्शन में उनका योगदान कम है। एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने उमरान मलिक को लेकर अपनी राय दी होगी। वहीँ क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी मार्करम के बयान पर हिजरानी जताते हुए ट्वीट किया,”यह थोड़ा चिंताजनक है जब कप्तान कहता है “मुझे नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या है …” मैं उमरान मलिक को भी मैच नहीं मिलने से परेशान हूं।

बता दे कि उमरान मलिक ने इस सीजन में अब तक केवल 7 मैच खेले है और सिर्फ पांच विकेट हासिल किए। जबकि उनका इकॉनमी रेट 10.35 का रहा है जो काफी चिंता का विषय है। उमरान अपना आखिरी आईपीएल मैच 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेला था। शायद उनका ज्यादा रन खर्च करना उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं होने दे रहा है। स्पीड के साथ-साथ आपको अच्छी गेंदबाज़ी भी करनी होगी। तभी आप लम्बे समय तक खेल सकते हैं।
 

Desk Team