जोकोविच-फेडरर में होगा बादशाहत का मुकाबला

Summary :

शीर्ष वरीय जोकोविच छठी बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं जबकि दूसरी सीड फेडरर ने 12वीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

लंदन : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच तथा 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के बीच रविवार को विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की खिताबी जंग में ग्रास कोर्ट की बादशाहत का फैसला होगा। शीर्ष वरीय जोकोविच छठी बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे हैं जबकि दूसरी सीड फेडरर ने 12वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। 
जोकोविच चार बार और फेडरर आठ बार इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। फेडरर के खाते में 20 ग्रैंड स्लेम और जोकोविच के खाते में 15 ग्रैंड स्लेम खिताब हैं। आठ बार के विजेता फेडरर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और दूसरी सीड स्पेन के राफेल नडाल को 7-6 (3), 1-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया जबकि इससे पहले जोकोविच ने स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। जोकोविच और फेडरर के बीच करियर का यह 48वां मुकाबला होगा। जोकोविच को 47 मुकाबलों में फेडरर पर 25-22 की बढ़त हासिल है। 

Desk Team