भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका को आगाह करते हुए रविवार को कहा कि उनकी टीम सीरीज में आगे ढिलाई नहीं बरतेगी और रांची में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
कोहली ने मैच के बाद कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप पर गौर करने पर हर मैच महत्वपूर्ण बन गया है चाहे वह स्वदेश में हो या विदेश में। प्रारूप ऐसा ही है। इसलिए हम तीसरे टेस्ट मैच में भी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी समय ढिलाई नहीं बरतेगा।
हम तीसरे टेस्ट में भी जीत के लिये उतरेंगे और उम्मीद है कि 3-0 से श्रृंखला जीतेंगे। उप कप्तान अंजिक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिये 178 रन की साझेदारी के बारे में कोहली ने कहा कि मैं जिंक्स (रहाणे) के साथ बल्लेबाजी का वास्तव में लुत्फ उठाता हूं। हम जब साझेदारी निभाते हैं तो हम मैच को आगे ले जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



