तहलिया मैकग्रा ने महिला बिग बैश लीग में लपका ये अद्भुत कैच, देखें वायरल वीडियो

Summary :

कई बार आपने सुना होगा कि क्रिकेट मैच कैच से जीते जाते हैं। क्रिकेट मैदान पर भी कई ऐसे अद्भुत कैच खिलाड़ी पकड़ते हुए दिखाई देते हैं। अक्सर आपने कई जबरदस्त कैच पुरुष क्रिकेटरों के देखे होंगे।

कई बार आपने सुना होगा कि क्रिकेट मैच कैच से जीते जाते हैं। क्रिकेट मैदान पर भी कई ऐसे अद्भुत कैच खिलाड़ी पकड़ते हुए दिखाई देते हैं। अक्सर आपने कई जबरदस्त कैच पुरुष क्रिकेटरों के देखे होंगे। हालांकि आईपीएल 2020 में ही कई खिलाडि़यों ने इतने शानदार कैच पकड़े हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 
मगर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी ऐसा ही एक अद्भुत कैच पकड़ा है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह कैच महिला क्रिकेटर ने लपका है। महिला क्रिकेटर ताहलिया मैकग्रा का यह शानदार कैच देखकर सब दंग रह गए हैं। क्रिकेट फैन्स ने वाह, अविश्वसनीय इस कैच को कहा है। 

एडिलेड स्ट्रोइकर्स ने महिला बिग बैश लीग के 21वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। वहीं ब्रिसबेन  हीट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 135 रन 8 विकेट खोकर बना पाई। इसी मैच में कमाल का कैच 24 वर्षयी ताहलिया मैकग्रा ने पकड़ा।
अमांडा वेलिंग्टन की गेंद पर ब्रिसबेन हीट की तरफ से खेल रही एमेलिया ने शॉट लगाया और उसे धीमी गति होने के कारण मैडी पेना ने उस कैच को लपक लिया। मगर कैचइ पकड़ते समय हवा में गेंद और उछल गई थी। उसके बाद पीछे से फुर्ती में दौड़ लगाते हुए मैकग्रा ने हवा में उड़कर उस कैच को पकड़ा। 
इस मैच में 10 रन बनाकर ओपनर ताहलिया मैकग्रा ने आउट हो गईं थीं मगर उनकी टीम ने यह मैच अपने नाम किया। अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहलिया मैकग्रा ने एक टेस्ट मैच खेला है तो वहीं वनडे इंटरनेशनल मैच 5 खेले हैं। 

Desk Team