प्रोविडेंस : पहले मैच में जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व टी20 के अपने दूसरे ग्रुप लीग मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारतीय टीम को दुनिया की शीर्ष टी20 टीमों में जगह नहीं दी जाती लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 51 गेंद में 103 रन की पारी की बदौलत 34 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम इसी लय का फायदा उठाकर पाकिस्तान को हराना चाहेगी जिसके खिलाफ 2016 में अपनी सरजमीं पर विश्व टी20 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली में मिली इस हार के बाद से भारत एशिया कप के दो टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीन बार भिड़ा और हर बार उसने जीत दर्ज की। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए युवा जेमिमा रोड्रिगेज ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। कप्तान हरमनप्रीत जब लय में थी तो जेमिमा ने इस अनुभवी खिलाड़ी को पूरी स्ट्राइक की और इसके बावजूद सात चौके जड़ने में सफल रही। प्रोविडेंस स्टेडियम की पिच धीमे गेंदबाजों के अनुकूल रही और पहले मैच में भारत ने आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा और डायलन हेमलता, लेग स्पिनर पूनम यादव और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव के रूप में चार धीमे गेंदबाजों को अपनाया।
न्यूजीलैंड के नौ विकेटों में से आठ भारतीय स्पिनरों को खाते में गए जबकि एक विकेट टीम में शामिल एकमात्र तेज गेंदबाज अरुणधति रेड्डी ने हासिल किया। पाकिस्तान के खिलाफ हालांकि भारत मानसी जोशी या पूजा वस्त्रकार के रूप में दूसरी तेज गेंदबाज को भी मौका दे सकता है। पाकिस्तान के पास कप्तान जावेरिया खान, अनुभवी स्पिनर सना मीर और आलराउंडर बिसमाह मारूफ के रूप में स्तरीय खिलाड़ी हैं।


Download Android App
Download iOS App



