आर्ईसीसी विश्व कप 2019 का छठां मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। विश्व कप 2019 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले मैच में 104 रनों से करारी हार दी। वहीं पाकिस्तान टीम ने विश्व कप 2019 में पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 21.4 ओवरों में 105 रनों पर ही सिमिट गई थी।

पाकिस्तान को इस मैच में वेस्टइंडीज ने सात विकेट से हरा दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में पाकिस्तान दबाव में जरूर होगा। इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश पाकिस्तान टीम करेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में अपनी जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी।

नॉटिंघम का यह मैदान हाई स्कोंरिग है और यह उम्मीद की जा रही है कि इस मैच में बड़ा स्कोर बन सकता है। इस मैदान के आंकड़ों को देखें तो 2016 में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां पर तीन विकेट खोकर 444 रन बनाए थे। वहीं पिछले साल इस मैदान पर इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
ये हैं प्लेइंग इलेवन की टीम
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, आसिफ अली,मोहम्मद हफीज, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।


Download Android App
Download iOS App



