पहली बार खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग का आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना हैं। इसमें हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स आमने-सामने होने वाली है। आज के इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी जंग के लिए भिड़ेगी। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह मैच मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

आपको पता हो कि मुंबई इंडियंस के लिए यह टूर्नामेंट जबरदस्त तरीके से स्टार्ट हुआ था। इस टीम ने लीग स्टेज के पहले पांच मुकाबलों में जीत हासिल कर अपनी मजबूती का नमूना पहले ही पेश कर चुका है। उसके बाद लगातार 2 मुकाबले में इसे हार का सामना करना पड़ा और फिर अंत में आर.सी.बी को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपना लीग स्टेज मुकाबला खत्म की। वहीं दिल्ली कछुए की चाल चलते हुए अपने 8 में से 6 मुकाबले को जीतकर नेट रन रेट के हिसाब से टॉप पर पहुंच गई और सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।

यूपी वॉरियर्स के लिए यह अच्छा साबित हुआ। टूर्नामेंट का आगाज तो जीत के साथ हुआ था, मगर फिर बीच में लड़खड़ा गई और अंत में 8 में से 4 जीत और 4 हार के साथ तीसरे नंबर पर रहकर एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के लिए पहली बार खेला जा रहा यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा। उम्मीद रहेगी की अगले साल दोनों ही टीम जबरदस्त कमबैक कर लौटे। वहीं विमेंस प्रिमियर लीग ने भी क्रिकेट फैंस को खूब मनोरंजन कराया।

बीसीसीआई ने आईपीएल को इतना सक्सेसफुल होते देख डब्लू.पी.एल का आयोजन करने का मन बनाया था, जो कि हर मायने में सही साबित हुआ। लोगों ने पहले सीजन को खुब इंजॉय किया हैं। वहीं अब सबको बेसब्री से इंतजार है कि वो विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सत्र में चैंपियन टीम कौन बनने वाली हैं। क्या कछुए की चाल चलने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को यह ट्रॉफी हाथ लगेगा, या फिर मुंबई इंडियंस का आक्रामक रूप उन्हे ट्रॉफी दिलाएगा, या फिर जो किसी ने नहीं सोचा, वो टीम ट्रॉफी उठाकर सबको चौंकाने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



