WPL:RCB महिला टीम से Virat Kohli ने की मुलाकात, फिर दर्ज की पहली जीत

Summary :

विमेंस प्रिमियर लीग में कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने पहली जीत हासिल की। इस जीत में आरसीबी की कुछ खिलाड़ियों ने काफी अहम भूमिका निभाई।

विमेंस प्रिमियर लीग में कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने पहली जीत हासिल की। इस जीत में आरसीबी की कुछ खिलाड़ियों ने काफी अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस जीत का श्रेय जितना खिलाड़ियों को जाता है, उतना ही भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को भी। उन्होंने ही मुकाबले से एक दिन पहले आर.सी.बी की विमेंस टीम से मिले और अपनी बात से मोटिवेट किया।
आर.सी.बी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लड़कियों के सामने एक इमोशनल और इनकरेजिंग भाषण दिया है, जिससे ना सिर्फ वहां ध्यान लगाए खिलाड़ियों को बल्कि कोई भी इंसान उसे सुन ले तो वो भी बुस्ट-अप महसूस करेगा। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 8 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हम सब देख सकते है कि कैसे विराट कोहली महिला टीम को अपनी बात से प्रेरित करने की कोशिश कर रहे हैं। विराट अपनी ही आप बीती बता रहे हैं, जिसे स्मृति मंधाना की टीम काफी गौर से सुन रही हैं। उस रूम में मौजूद तमाम लोग विराट कोहली की बात को ध्यान से सुन रहे थे।
आप सबको जैसा कि पता है कि आरसीबी की महिला टीम अपने पहले 5 में से पांचों मुकाबले हार चुकी थी, जिसके बाद कल पहली बार यूपी वॉरियर्स को इस टीम ने 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में स्मृति ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला की, जो कि सही साबित हुआ। आरसीबी ने यूपी को मात्र 135 रन पर ऑल-आउट कर दी और जीत हासिल कर ली। आरसीबी की तरफ से कनिका आहूजा को उनकी 30 गेंदों पर 46 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वहीं कल के मुकाबले में  एलिस पेरी ने 3 विकेट हासिल किए। हालांकि अंक तालिका में यह टीम पहले ही काफी नीचे चली गई हैं, जिसके बाद हम यह कब सकते हैं कि अब अगर आरसीबी अपने बचे सभी मुकाबले को जीत भी लेती है तो उसे प्ले-ऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हैं। तो यह देखने वाली बात होगी कि आरसीबी एलिमिनेटर के लिए क्वालीफाई कर पाती है या नहीं। 

Desk Team