टीम इंडिया को अगले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल और टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के साथ दौरे पर रवाना होना है। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। सबसे पहले साहा 4 मई को आई कोविड रिपोर्ट में भी संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद साहा सहित कुछ खिलाड़ियों के संक्रमित पाए जाने के बाद टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

ऋद्धिमान साहा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले दोबरा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साहा का चयन 20 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में यदि ऋऋिमान साहा 25 मई से पहले कोरोना नेगेटिव नहीं पाए गए तो फिर उनका इंग्लैंड दौरा खतरे में पड़ना तय है।

इस बीच इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जल्दी ही मुंबई में एकत्र होना है। क्योंकि वो पहले यहां बायो बबल में प्रवेश करेंगे और इंग्लैंड जाने से पहले एक सप्ताह के लिए मुंबई के होटल में ही क्वारंटीन रहेंगे। इस दौरान बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि बायो बबल में प्रवेश करने से पहले खिलाड़ियों का कोरोना नेगेटिव होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

बीसीसीआई ने यह भी कहा इंग्लैंड दौरे से पहले जो भी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो वह खुद को इस दौरे से बाहर समझे। ऐसे में यदि ऋद्धिमान साहा को इस दौरे पर जाना है तो उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आना अनिवार्य है।

इस मामले पर साहा ने ट्वीट करके कहा, मेरा क्वारंटीन पीरियड फिलहाल पूरा नहीं हुआ है। प्रक्रिया के तहत जांच में दो टेस्ट हुए, एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दूसरे की पॉजिटिव। हलांकि अब मैं अच्छा मेरी सेहत में अब सुधार हो रहा है। ऐसे में सभी से अनुरोध है कि बिना पूरे संदर्भ के गलत सूचना ना फैलाएं।
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) May 14, 2021
बता दें कि इस समय कोरोना वायरस माहमारी से जूझ रहे रिद्धिमान साहा ने बताया था कि उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार बहुत डर गया था। उन्होंने कहा आईपीएल के दौरान जब उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ी और उन्होंने ठंड लगने और दर्द की शिकायत के बाद दो बार उनका कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जब साहा को बुखार हुआ तो फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए।

मालूम हो बीसीसीआई ने विश्व टेस्ट चैंपियशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें हार्दिक पांड्या का शामिल नहीं किया गया है। जबकि, केएल राहुल और रिद्धिमान साहा का चयन उनकी फिटनेस के आधार पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



