साउथेम्प्टन में झमाझम बारिश, फैंस ने ट्वीट्स कर ICC पर ऐसे निकाला गुस्सा

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानि की 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानि की 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। ये महामुकाबला आज से साउथैम्पटन में शुरू हो रहा है, मगर पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पहला सेशन बारिश के साथ बह गया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है।
ट्विटर पर फैंस का फूटा गुस्सा
दरअसल, साउथैम्पटन में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में माना यह जा रहा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आराम से शायद ही हो पाएगा। पिछले दिनों साउथम्प्टन के मौसम विभाग ने मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना जताई है। अब ये तेज बारिश फैंस को काफी ज्यादा निराश कर रही है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर आईसीसी को ट्रोल कर रहे हैं। जून-जुलाई में भारी बारिश के बाद भी इंग्लैंड में मैच आयोजित करने का फैसला लगातार गलत साबित हो रहा है।

एक रिजर्व डे रखा गया…
मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है और इसके साथ ही लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूरे पांच दिन बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं हो पाएगा और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि आईसीसी ने इस बड़े मैच के लिए एक दिन रिजर्व भी रखा है, मगर उस दिन भी बारिश होने के पूरे-पूरे आसार हैं।

Desk Team