WWE के Sunday Night’s Main Event में फैंस को जबरदस्त एक्शन के साथ एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिला। प्री-शो को शामिल करने के बाद शो में कुल पांच मुकाबले हुए, जिसमें कई बड़े सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स को चौंकाते हुए मुकाबला अपने नाम किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक लंबे समय बाद हुई स्टार की वापसी की रही।
फैंस जिस सुपरस्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार उन्होंने रिंग में कदम रख ही दिया। वहीं खास बात यह रही कि वापसी करते ही उन्होंने ओबा फेमी जैसे ताकतवर रेसलर को मुश्किल में डाल दिया। इस दौरान उनका बदला हुआ और पहले से थोड़ा फिट लुक भी देखने को मिला।
ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच हुआ धमाकेदार मुकाबला

Sunday Night’s Main Event में ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मुकाबला काफी खास माना जा रहा था। इसे WWE के आने वाले कल से जोड़कर देखा जा रहा था। दोनों सुपरस्टार्स ने रिंग में अपनी ताकत का भरपूर प्रदर्शन किया और मुकाबले में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिला। द विज़न के बाकी सदस्यों ने ब्रॉन ब्रेकर की मदद करके उन्हें जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन ओबा फेमी ने उनकी हर प्लानिंग को नाकाम कर दिया। फेमी ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंस का सपोर्ट हासिल किया। लैसनर को रिटायर करने वाले फेमी ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें हल्के में लेना किसी भी रेसलर के लिए भारी पड़ सकता है।
अचानक रिंग में पहुंचे ब्रॉन्सन रीड

मुकाबला अपने रोमांचक दौर में था, तभी अचानक ब्रॉन्सन रीड की एंट्री ने पूरा माहौल बदल दिया। रीड ने ओबा फेमी पर चेयर से हमला कर दिया, जिसके बाद मुकाबला डिसक्वालिफिकेशन के जरिए फेमी के फेवर में चला गया। इसके बाद रीड ने जमकर बवाल काटा, उन्होंने फेमी पर दो बार सुनामी मूव लगाया। इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने फेमी को खतरनाक स्पीयर देकर धराशायी कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में ओबा फेमी पूरी तरह बेबस दिखाई दिए। ऐसे में ब्रॉन्सन रीड की वापसी पूरी तरह अनएक्सपैक्टेड नहीं थी। पिछले कुछ समय से उनके कमबैक की अटकलें लगातार लगाई जा रही थीं और आखिरकार WWE ने उन्हें शानदार अंदाज में वापस ला दिया।
चोट ने रीड को कई महीनों तक रखा रिंग से दूर

ब्रॉन्सन रीड फरवरी में एक मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। रेड ब्रांड में हुए मैच के दौरान उनके बाइसेप्स में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। चोट की वजह से वह रेसलमेनिया में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। रीड के बाहर होने का असर द विज़न पर भी देखने को मिला था। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस और रिकवरी से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहे। पिछले कुछ महीनों से उन्होंने रिंग में वापसी के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी।
रीड की वापसी से मजबूत हुआ द विज़न

ब्रॉन्सन रीड के लौटने के बाद द विज़न पहले के मुकाबले और खतरनाक नजर आ रहा है। ग्रुप में लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी, मैक्सिकन डुप्री, ब्रॉन ब्रेकर और अब ब्रॉन्सन रीड जैसे नाम शामिल हो गए हैं। इस लाइनअप के साथ द विज़न रेड ब्रांड में बड़ी चुनौती बन सकता है। आने वाले समय में इस ग्रुप की भिड़ंत ब्लडलाइन के साथ भी देखने को मिल सकती है। रीड की ताकत को देखते हुए उन्हें रिंग में हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं होगा। वह पिछले साल रोमन रेंस जैसे बड़े नाम को भी पिन कर चुके हैं।
पॉल हेमन की अगली चाल पर नजर

ब्रॉन्सन रीड के हमले के बाद बैकस्टेज पॉल हेमन काफी परेशान नजर आए। उन्हें फोन पर किसी से सीरियस बातचीत करते हुए देखा गया। पिछले कुछ समय से हेमन और द विज़न के रिश्ते भी सिंपल नहीं रहे हैं और वह ओबा फेमी को लेकर अब ज्यादा चिंता में दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि पॉल हेमन इस पूरी कहानी में जल्द ही कोई बड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं। दूसरी तरफ ओबा फेमी भी इस हमले का बदला लेने के इरादे से अगले हफ्ते रेड ब्रांड में वापसी कर सकते हैं। अब यहां ये देखना दिलचस्प होगा कि WWE इस कहानी को किस दिशा में आगे बढ़ाती है और ब्रॉन्सन रीड अपनी वापसी के बाद क्या नया तूफान खड़ा करते हैं।
Read More: Wrestlemania 43 में हो सकती है इन 4 रिटायर्ड WWE सुपरस्टार्स की वापसी, देखें लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




