Wrestlemania 43 में हो सकती है इन 4 रिटायर्ड WWE सुपरस्टार्स की वापसी, देखें लिस्ट

Summary :

WWE WrestleMania 43 पहली बार अमेरिका के बाहर सऊदी अरब में आयोजित होने वाला है, जिसे कंपनी ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर सकती है। इस बड़े इवेंट में Brock Lesnar, Stone Cold Steve Austin, John Cena और The Undertaker जैसे दिग्गजों की रिटायरमेंट से वापसी की संभावना जताई गई है। इन सुपरस्टार्स की मौजूदगी शो की लोकप्रियता और टिकट बिक्री को बढ़ाने के साथ इसे यादगार बना सकती है।

WWE ने बीते कुछ सालों में अमेरिका के बाहर भी अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाया है। कंपनी लगातार अलग-अलग देशों में Premium Live Events ऑर्गनाइज़ कर रही है और इन शोज को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। Triple H के लीडरशिप में WWE नए मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ युवा सुपरस्टार्स को भी आगे बढ़ा रही है।

WrestleMania 43 में अभी काफी समय बाकी है और तब तक WWE की कई प्लानिंग्स बदल सकती हैं। इसके बावजूद इस मेगा इवेंट को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं खास बात यह है कि कंपनी इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए कुछ रिटायर्ड दिग्गजों को दोबारा रिंग में उतार सकती है। तो आइए जानते हैं उन चार बड़े नामों के बारे में, जिनकी WrestleMania 43 में वापसी की पॉसीबिलिटी से फैंस एक्साइटेड हो सकते हैं।

Comeback Of Legends In Wrestlemania 43: WrestleMania 43 का आयोजन कहां होगा?

Comeback Of Legends In Wrestlemania 43
Comeback Of Legends In Wrestlemania 43 (Source: Google)

WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है। यह WWE के इतिहास में एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि कंपनी पहली बार WrestleMania जैसे अपने सबसे बड़े इवेंट को अमेरिका के बाहर आयोजित करने जा रही है। WWE और सऊदी अरब के बीच हुई बड़ी डील के बाद इस शो को लेकर काफी उम्मीदें हैं। कंपनी इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। सऊदी अरब में WWE के बड़े स्टार्स को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है और यहां होने वाले मुकाबलों में अक्सर बड़े नामों को शामिल किया जाता है। ऐसे में टिकट बिक्री और इवेंट की पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए WWE पुराने दिग्गजों की वापसी पर सोच विचार कर सकती है।

Brock Lesnar की वापसी के आसार

 Brock Lesnar Comeback In Wretlemania
Brock Lesnar Comeback In Wretlemania (Source: Google)

Brock Lesnar का नाम WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है। हाल ही में SummerSlam में उन्हें Oba Femi के खिलाफ Hell in a Cell मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद Lesnar ने Pat McAfee के शो पर अपने रिटायरमेंट की बात कही थी। हालांकि, WrestleMania 43 को लेकर उन्होंने ऐसे सिग्नल भी दिए थे जिनसे फैंस के बीच उनकी पॉसीबल वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अगर WWE सऊदी अरब में अपने सबसे बड़े स्टार्स को उतारना चाहती है, तो Lesnar एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं।

सऊदी फैंस के बीच Brock Lesnar की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। ऐसे में WWE उनके नाम का इस्तेमाल टिकट बिक्री और शो की चर्चा बढ़ाने के लिए कर सकती है। पॉसीबल है कि Lesnar रिटायरमेंट से वापस लौटकर WrestleMania 43 में एक बड़ा मुकाबला लड़ें।

Stone Cold Steve Austin भी कर सकते हैं वापसी

Stone Cole Steve Austin Comeback In Wrestlemania 43
Stone Cole And Steve Austin Comeback In Wrestlemania 43 (Source: Google)

Stone Cold Steve Austin WWE के उन दिग्गजों में शामिल हैं जिनकी पॉपुलैरिटी आज भी दुनियाभर में बरकरार है। रिटायरमेंट के बावजूद Austin ने कुछ साल पहले WrestleMania में वापसी करके शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने Kevin Owens के साथ मुकाबले में फैंस को जबरदस्त एंटरटेन किया था। Austin की फिजीकल कंडीशन भी पहले के मुकाबले काफी बेहतर नजर आई थी।

WrestleMania 43 जैसे ऐतिहासिक इवेंट में WWE एक बार फिर Stone Cold को रिंग में उतारने का फैसला कर सकती है। खासकर सऊदी अरब में उनकी मौजूदगी शो की पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ा सकती है। अगर Austin किसी युवा WWE सुपरस्टार के खिलाफ छोटा लेकिन धमाकेदार मुकाबला करते हैं, तो यह WrestleMania 43 के सबसे यादगार पलों में से एक बन सकता है।

John Cena की भी हो सकती है वापसी

John Cena Comeback In Wrestlemania 43
John Cena Comeback In Wrestlemania 43 (Source: Google)

John Cena ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा था। इसके बाद उन्होंने रिंग से दूरी बना ली, लेकिन WWE के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक होने की वजह से उनकी वापसी की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। WrestleMania 43 में Cena को एक स्पेशल मुकाबले के लिए वापस लाने का ऑप्शन WWE के पास मौजूद है। कंपनी इससे पहले भी बड़े इवेंट्स की टिकट बिक्री और प्रमोशन के लिए Cena की स्टार पावर का इस्तेमाल करती रही है। सऊदी अरब में भी Cena की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए अगर WWE उन्हें रिटायरमेंट के बाद दोबारा रिंग में उतारती है, तो यह फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

The Undertaker की वापसी भी संभव

Undertaker Comeback In Wrestlemania 43
Undertaker Comeback In Wrestlemania 43 (Source: Google)

The Undertaker WWE के इतिहास के सबसे रेपुटेटेड सुपरस्टार्स में से एक हैं। उम्र बढ़ने की वजह से रेगुलर रिंग एक्शन उनके लिए पॉसीबल नहीं है, लेकिन WrestleMania 43 जैसे खास मौके पर WWE उन्हें एक छोटी स्पेशल अपीयरेंस या मुकाबले के लिए जरूर इस्तेमाल कर सकती है। सऊदी अरब में Undertaker की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। जब भी वह WWE के किसी इवेंट में वहां नजर आए हैं, फैंस ने उन्हें शानदार रिएक्शन दिया है।

ऐसे में WWE अगर Undertaker की वापसी कराती है, तो उनका मुकाबला किसी युवा स्टार के खिलाफ कराया जा सकता है। यह युवा रेसलर के करियर के लिए भी बड़ा मौका होगा और शो को एडिशनल अट्रैक्शन मिलेगा।

WrestleMania 43 में बन सकता है इतिहास

 WrestleMania 43 Makes History
WrestleMania 43 Makes History (Source: Google)

WrestleMania 43 के आयोजन में अभी काफी वक्त बाकी है, इसलिए फिलहाल इन दिग्गजों की वापसी को लेकर सिर्फ पॉसीबिलिटी ही जताई जा सकती हैं। लेकिन अगर WWE असल में सऊदी अरब में अपने सबसे बड़े WrestleMania को ऐतिहासिक बनाना चाहती है, तो Brock Lesnar, Stone Cold Steve Austin, John Cena और The Undertaker जैसे नामों की मौजूदगी शो की पॉपुलैरिटी को कई गुना बढ़ा सकती है।

अब ऐसे में ये देखना होगा कि आने वाले महीनों में WWE की प्लानिंग किस दिशा में जाती हैं और क्या इनमें से कोई दिग्गज सच में रिटायरमेंट से वापस आकर WrestleMania 43 में फैंस को चौंकाता है या नहीं।

Read More: WWE Raw में दिखा जबरदस्त एक्शन, Roman Reigns की वजह से मचा धमाल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।