WWE Raw में दिखा जबरदस्त एक्शन, Roman Reigns की वजह से मचा धमाल

Summary :

WWE Raw में रोमन रेंस, द उसोज़ और वुमेंस डिवीजन के बीच कई बड़े मुकाबले और रोमांचक सेगमेंट देखने को मिले। ड्रेगन ली ने नंबर-1 कंटेंडर मैच जीता, जबकि राकेल रॉड्रिगेज ने अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप बरकरार रखी। मेन इवेंट में पेंटा ने रे फीनिक्स को हराकर 14 सितंबर को रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हासिल किया।

इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड एक्शन और रोमांच से भरपूर रहा। इस शो में कई बड़े मुकाबले और यादगार सेगमेंट देखने को मिले। वहीं वुमेंस डिवीजन से लेकर मेन इवेंट तक रेसलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, रोमन रेंस की मौजूदगी ने शो का रोमांच और बढ़ा दिया। रोमन रेंस ने जहां एलए नाइट पर हमला किया, वहीं द उसोज़ और सोलो सिकोआ भी मुश्किल में नजर आए। कंपनी ने अगले हफ्ते के शो के लिए भी कई बड़े मुकाबलों और सेगमेंट का ऐलान किया है। हालांकि, यह एपिसोड पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था।

WWE Raw Highlights: द उसोज़ पर अचानक हमला

Attack On The Usos
Attack On The Usos (Source: Google)

Raw की शुरुआत बैकस्टेज से हुई, जहां जे उसो और जिमी उसो नजर आए। इसी दौरान रॉयस कीज और OTM ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया। हमले में जे उसो की हालत खराब हो गई और कीज ने उनकी गाड़ी तक को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद जेकब फाटू अपने साथियों की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक कीज और OTM वहां से निकल चुके थे। इसके बाद फाटू ने अनाउंसमेंट टेबल के पास जाकर दोनों को चैलेंज दिया और उन्हें सामने आने के लिए कहा। गुस्से में उन्होंने वहां रखी कुछ चीजें भी फेंक दीं।

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में राकेल की जीत

 

Raquel Rodriguez Wins Intercontinental Match
Raquel Rodriguez Wins Intercontinental Match (Source: Google)

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के मुकाबले में राकेल रॉड्रिगेज ने सोल रुका के खिलाफ अपना टाइटल दांव पर भी लगाया। राकेल के सपोर्ट में लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज रिंग के बाहर मौजूद थीं। मुकाबले के दौरान लायरा वैल्किरिया ने भी दखल दिया। इसके बाद मॉर्गन और परेज की इंटरफेरेंस ने भी मैच का रुख बदल दिया। हालांकि इन घटनाओं का नुकसान सोल रुका को हुआ और आखिरकार राकेल ने मुकाबला जीतकर अपनी चैंपियनशिप बरकरार रखी।

ड्रेगन ली बने नंबर-1 कंटेंडर

Dragon Lee Become Number 1 Contender
Dragon Lee Become Number 1 Contender (Source: Google)

इतने में चैड गेबल ने Raw में एक सेगमेंट के दौरान फैंस का शुक्रिया अदा किया और बताया कि वह मेक्सिको सिटी में अपने टाइटल का बचाव करेंगे। इसके बाद ड्रेगन ली और ईथन पेज रिंग में पहुंचे, वहां दोनों के बीच नंबर-1 कंटेंडर बनने के लिए मुकाबला हुआ। मैच में दोनों ने शानदार एक्शन दिखाया, लेकिन आखिर में ड्रेगन ली ने जीत हासिल कर ली। अब वह चैंपियनशिप के लिए चैड गेबल को चुनौती देंगे।

रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच बढ़ी दुश्मनी

LA Knight And Roman Reigns Rivalry
LA Knight And Roman Reigns Rivalry (Source: Google)

इसके बाद रोमन रेंस ने Raw में अपनी दमदार एंट्री की और फैंस से ‘Acknowledge’ करवाया। उन्होंने पेंटा और रे फीनिक्स के मुकाबले पर बात करते हुए कहा कि वह एलए नाइट और सोलो सिकोआ से भी अपना हिसाब चुकता करेंगे। इसके बाद एलए नाइट ने रिंग में आकर रेंस को जमकर जवाब दिया। इसी बीच स्क्रीन पर बैकस्टेज सोलो सिकोआ नजर आए, जिन पर हमला हुआ था। यहां जेकब फाटू और अधिकारियों के साथ नाइट भी सिकोआ की मदद के लिए वहां पहुंचे। लेकिन रोमन रेंस भी नाइट के पीछे-पीछे बैकस्टेज पहुंच गए और उन पर जोरदार सुपरमैन पंच लगा दिया।

डॉमिनिक मिस्टीरियो और जे’वॉन एवंस का मुकाबला

Dominik Mysterio vs. Je’Von Evans
Dominik Mysterio vs. Je’Von Evans (Source: Google)

इसी के साथ आपको बता दें कि डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना जे’वॉन एवंस से हुआ। वहीं दोनों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, इसके बाद मैच के दौरान जेडी मैकडॉना ने दखल दिया। जिसके चलते DQ के जरिए जे’वॉन एवंस को विजेता अनाउंस कर दिया गया। वहीं मुकाबले के बाद डॉमिनिक और मैकडॉना ने मिलकर एवंस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मदद के लिए जो हेंड्री पहुंचे। इसके बाद एडम पीयर्स ने दोनों टीमों के बीच टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया और फिर टैग टीम मुकाबले में डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना ने जो हेंड्री और जे’वॉन एवंस को मात देकर जीत हासिल की।

मेन इवेंट में पेंटा ने भाई रे फीनिक्स को हराया

Penta and Rey Fenix
Penta and Rey Fenix (Source: Google)

Raw का सबसे बड़ा मुकाबला पेंटा और रे फीनिक्स के बीच हुआ। इस मैच का विनर 14 सितंबर को Raw में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करने वाला था। इन दोनों भाइयों ने मेन इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। वहीं रोमन रेंस भी मुकाबले को देखने के लिए मौजूद थे। आखिरकार पेंटा ने रे फीनिक्स को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लेकिन जीत के बाद पेंटा का सामना रिंग में रोमन रेंस से भी हुआ। अब 14 सितंबर के Raw में पेंटा और रोमन रेंस के बीच होने वाला मुकाबला फैंस के लिए बड़ा रोमांचक होगा।

Read More: The Great Khali का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, जानें कैसी है रेसलर की हेल्थ अपडेट?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।