The Great Khali का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, जानें कैसी है रेसलर की हेल्थ अपडेट?

Summary :

हरियाणा के पानीपत में द ग्रेट खली की SUV का एक दूसरी गाड़ी से हल्का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। खली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। WWE में शानदार करियर के दौरान खली वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने और 2021 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

WWE के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका रेसलिंग करियर नहीं, बल्कि उनकी कार का एक्सीडेंट है। शनिवार को हरियाणा के पानीपत में एक टोल प्लाजा के पास खली की SUV दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में द ग्रेट खली को सीरियस चोट नहीं आई। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया और फैंस को बताया कि वह पूरी तरह सेफ हैं।

The Great Khali Accident: द ग्रेट खली ने फैंस को बताया अपना हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि एक्सीडेंट के बाद उन्हें लगातार लोगों के फोन और मैसेज आ रहे थे। हर कोई उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहता था। खली ने बताया कि उनकी कार की सिर्फ हल्की टक्कर हुई थी और उन्हें किसी तरह की सीरियस चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को ज्यादा बड़ा नहीं बनाना चाहते थे, लेकिन खबर सोशल मीडिया और नेशनल मीडिया में फैल गई। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह भगवान की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

WWE में रहा है शानदार करियर

The Great Khali’s Career
The Great Khali’s Career (Source: Google)

अगर द ग्रेट खली के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में WWE में कदम रखा था और 2014 तक कंपनी के साथ जुड़े रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना, बिग शो, केन और रे मिस्टीरियो जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले और राइवलरी की। खली के करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट में से एक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतना रही। WWE में उन्हें कंपनी के चेयरमैन विंस मैकमैहन की ओर से भी कई मौकों पर मजबूत सपोर्ट और पुश मिला।

2021 में WWE हॉल ऑफ फेम में मिली जगह

The Great Khali Hall Of Fame
The Great Khali Hall Of Fame (Source: Google)

2014 के बाद द ग्रेट खली WWE में बहुत कम नजर आए। हालांकि, 2017 में उन्होंने एक बार फिर रिंग में वापसी की थी। उस दौरान उन्होंने जिंदर महल की मदद के लिए अचानक एंट्री लेकर फैंस को चौंका दिया था। द ग्रेट खली को फिर साल 2021 में WWE की ओर से बड़ा सम्मान मिला, जब उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह उनके शानदार रेसलिंग करियर की बड़ी अचीवमेंट्स में से एक थी। इस सम्मान के दौरान खली काफी इमोशनल भी नजर आए थे। फिलहाल एक्सीडेंट के बाद खली ने खुद अपनी सेहत को लेकर फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उनके हेल्थ अपडेट के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

Read More: WWE में 2 सगे भाईयों की होगी लड़ाई, Roman Reigns के सामने कौन होगा अगला चैलेंजर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।